पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर. यूपी समेत देश के कई राज्यों में नगदी का संकट है। एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को कानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करेन्सी संकट के लिये केन्द्र सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि- नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा पर्याप्त संख्या में नोट छापे जाने के दावे झूठे साबित हो गये हैं। अगर करेन्सी के पीछे कोई साजिश है तो सरकार को देश के सामने इस साजिश का खुलासा करना चाहिये।
- अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि यूपी की योगी सरकार नया डिफेन्स कॉरीडेर बनाने की बात कह रही है। यदि उसे प्रतिरक्षा सेक्टर की इतनी ही चिंता है तो कानपुर और बबीना में पहले से मौजूद डिफेन्स कारखानों को अपग्रेड करने का काम क्यों नहीं कर रही है। भाजपा सरकार की ऐसी योजनाऐं अफीम और क्लोरोफॉर्म की तरह जनता के दिमाग को सुन्न करने के लायी जाती हैं।
- अखिलेश यादव का कहना है कि विदेशों में मोदी का जादू उतार पर है। जिन देशों में पहले मोदी मोदी के नारे सुनाई पड़ते थे, अब वहां विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर देश के सम्मान को खतरे में डाल देने का आरोप लगाया।
कई राज्यों में है नगदी संकट
- केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक का कहना है कि नकदी की कोई किल्लत नहीं है, वहीं एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक एटीएम खाली होने की वजह, 70,000 करोड़ रुपए की नकदी की कमी आना है। यह राशि देशभर के एटीएम से महीने भर में निकाली जाने वाली रकम के एक तिहाई हिस्से के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल लेनदेन बढ़ने से नकदी की जरूरत को लेकर गलत अनुमान लगाया जाना इसकी मुख्य वजह है।
इन वजहों से भी पैदा हुई कैश की किल्लत
- पहली: चौथी तिमाही में इकोनॉमिक ग्रोथ में तेजी आने से एटीएम से ज्यादा पैसे निकाले गए।
- दूसरी: कई बैंकों के एटीएम में 200 रुपए के नोटों के आकार के हिसाब से बदलाव न होना।
- तीसरी: बड़े मूल्य के नोटों के बजाय 200 और 50 रु. के नोटों की छपाई में तेजी लाई गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.