पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/छतरपुर. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को खजुराहो पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बीजेपी सरकार को जमकर कोसा।
-दरसअल उत्तर प्रदेश में सपा राजनीतिक गलियारों से लगभग बाहर हैं और यही वजह है कि पूर्व CM यूपी छोड़ एमपी में चुनावी जमीन तलाश रहे हैं। एमपी में आने वाले विधानसभा चुनावों में सपा और बीएसपी का गठबन्धन हो सकता है। इसी के चलते अभी से जोड़ तोड़ शुरु हो गई है।
- पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जमकर बीजेपी और उसकी नीतियों को कोसा। उन्होंने कहा कि शिवराज कहते हैं मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी है लेकिन मैंने एमपी के 5 जिले घूमे हैं जहां सड़कों की हालत बद से बदतर है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के राज में किसानों को सबसे ज्यादा ठगा जा रहा है आज डिजिटल इंडिया के नाम पर हर इंसान अपने आप को ठगा से महसूस कर रहा है। अखिलेश जिले में दो दिन के प्रवास पर हैं।
मध्य प्रदेश में नए सिरे से खड़ी होगी सपा
-उन्होंने कहा कि वे मप्र में समाजवादी पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने के लिए सबसे पहले आए हैं। यहां किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। अपने बूते पर सभी सीटों पर सपा मप्र में चुनाव
लड़ेगी। उन्होने कहा कि मप्र में सपा का जनाधार पहले से है। एक समय था जब हमारे यहां से सात विधायक भी थे।
बेहाल है किसान
- मंडियों में किसान को फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है। इस कारण सदमे में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या की है। जबकि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने कभी किसानों को दिक्कत नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के हिसाब से सबसे बड़ा नुकसान भाजपा सरकार में किसानों का किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र की हत्या होने से बचा लिया
-कर्नाटक में भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी थी, लेकिन लोकतंत्र को बचाने का काम सुप्रीम कोर्ट ने किया है। लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी है। अब नैतिकता के आधार पर भाजपा को उन सभी राज्यों की सरकारों का इस्तीफा दे देना चाहिए जहां सबसे बड़ी पार्टी को दरकिनार करके सरकार बना ली थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.