पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म राजी का का पहला गाना 'ए वतन...' बुधवार को रिलीज हुआ। देशभक्ति से भरे इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं। आलिया ने 'राजी' के पहले गाने का वीडियो अपने ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'Here it is! Our first song #AeWatan'. 1 मिनट 46 सेकंड के इस गाने को गुलजार ने लिखा है। गाने के बीच-बीच में आलिया के कुछ डायलॉग्स भी हैं। गाने के आखिरी में आलिया कहती है 'वतन के आगे कुछ भी नहीं'। जासूस बनीं है आलिया...
- फिल्म में आलिया जासूस के रोल में है, जो भारत की जासूस बनकर पाकिस्तान जाती हैं।
- 'राजी' कश्मीरी लड़की की एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जो 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी कर लेती है।
- धर्मा प्रोडक्शंस और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी है फिल्म 'राजी'।
- फिल्म की शूटिंग कश्मीर, पंजाब और मुंबई में हुई है।
- फिल्म इसी साल 11 मई को रिलीज होगी।
- आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में विक्की कौशल, अमृता खानवलकर और सोनी राजदान भी हैं।
आगे की स्लाइड्स में फिल्म के सीन्स की कुछ फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.