पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजहाज़ हो चाहे टैंक, सबकुछ हाज़िर है.
चीन की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अलीबाबा ने अपने आईपीओ से निवेशकों को एक ही दिन में मालामाल बना दिया है.
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में इसका शेयर 40 प्रतिशत के ज़ोरदार प्रीमियम पर लिस्ट हुआ.
अलीबाबा अमरीका की सिलिकॉन वैली से कारोबार करती है और दूसरी ऑनलाइन रीटेल कंपनियों की तरह इसका ज़ोर रीटेल ख़रीदारों पर न होकर बड़े कारोबारियों पर रहता है.
तो आख़िर अलीबाबा पर मिलता क्या-क्या है? इसका जवाब कुछ इस तरह हो सकता है कि अलीबाबा पर आख़िर क्या नहीं मिलता.
ये कंपनी ऑनलाइन मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और लॉजिस्टिक सेवाएं तो मुहैया कराती ही है.
इसके अलावा, एक नज़र डालिए कि यह क्या-क्या बेचती है. टैंक, तोपसेना का साज़ो सामान आपको आकर्षित करता है. टैंक, तोप, गोला, रॉकेट लॉन्चर ख़रीदने की हसरत रखते हैं तो अलीबाबा हाज़िर है.
इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेना का एक असली टैंक एक लाख 90 हज़ार डॉलर में मिलता है.
सिर्फ़ टैंक ही नहीं अन्य सैन्य साज़ो सामान भी अलीबाबा आपको दिला सकता है.
वैसे कुछ सौ डॉलर ख़र्च कर इनकी तरह दिखने वाले टैंक, रॉकेट लॉन्चर भी ख़रीद सकते हैं.
जापान से यह ताज़ा पेशकश है. इसका स्वाद कैसा है? किसे पता. हमें नहीं पता कि इसमें असली बीयर है कि नहीं.
हां इतना यक़ीन है कि इसमें कार्बोनेटड सोया सॉल्ट है.
आप विमान ख़रीदने की हसरत रखते हैं तो अलीबाबा यह भी आपको दिला देगा.
1983 में बना सोवियत कार्गो विमान इसकी साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध था.
इसे बोट ग्लाइड कहें या ग्लाइडी बोट. हां, इसे एयरशिप भी कहा जा सकता है.
आप ख़रीदने की इच्छा रखते हैं तो क़ीमत देखिए और क्लिक कर ऑर्डर दे डालिए.
इस आकार में अंडा फ्राई कर मिले तो आप खाएंगे कि नहीं. लेकिन अलीबाबा पर यह भी मिलता है.
अपने पालतू जानवर के लिए ताबूत चाहिए तो भटकना छोड़िए, अलीबाबा है न.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.