पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसी सिंगर को स्टेज पर मारी गोली तो कहीं पर भाई ने घोंट दिया गला, पाकिस्तान में ऐसा है सेलिब्रिटी के मर्डर का रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक स्थानीय सिंगर को स्टेज पर ही गोली मार दी गई। वो प्रेग्नेंट थी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सिंगर को खड़े होकर गाने के लिए कहा, लेकिन सिंगर ने मना कर दिया तो गुस्से में आरोपी ने फायरिंग कर दी। पाकिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सिंगर या बड़ी सेलिब्रिटी को सरेआम या मामली विवाद के चलते गोली मारी गई हो। आज ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी सिंगर्स के बारे में बताते हैं जिनका मर्डर कर दिया गया।

 

कंदील बलोच
कंदील बलोच अपने हॉट वीडियोज की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती थी। उन्होंने वीडियो के जरिए इमरान खान को शादी का प्रपोजल दिया था। कंदील ने अपनी हत्या के दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी कुछ सेल्फी  पोस्ट की थी। तस्वीर में वो पाकिस्तान के मुस्लिम धर्म गुरु मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ बैठी थीं। जिसे लेकर काफी आलोचना हुई। दो दिन बाद यानी 16 जुलाई 2016 को मुल्तान स्थित घर में उनकी लाश मिली थी। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका भाई वसीम था। हत्या के बाद वसीम ने कहा कि उसने सम्मान की खातिर हत्या की।   

 

आगे की स्लाइड्स में देखें, ऐसे ही कुछ और पाकिस्तानी सिंगर्स और एक्ट्रेस के बारे में...