पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News All Private And Government Schools In The District Closed Till 31 Examinations Will Be Held

जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 तक बंद, परीक्षाएं होंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}इन हेल्पलाइन पर लें कोराेना की जानकारी

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के समूह सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टियां कर दी गई हैं। सिंगला ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों में परीक्षाएं जारी हैं, वहां परीक्षाएं उसी तरह चलती रहेंगी।

बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होना आदि कोरोना वायरस के लक्षण हैं। इसलिए जरूरी है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए खांसते या छींकते समय मुंह और नाक पर रुमाल रखा जाए और छींकते समय नाक को अपनी कोहनी के साथ ढककर रखा जाए। मास्क का प्रयोग किया जाए और बुखार या खांसी वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखी जाए। स्टूडेंट्स से अपील करते हुए सिंगला ने कहा कि सभी समय-समय पर साबुन के साथ अच्छी तरह से हाथ धोएं या अल्कोहल-आधारित सेनीटाइजर के साथ अच्छी तरह से हाथ साफ करें।

राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सुझाव के लिए पहले ही स्थापित की हेल्पलाइन-104 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नेशनल कॉल सेंटर 011-23978046 और स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 88720-90029 और 0172-2920074 भी स्थापित किए गए हैं।
खबरें और भी हैं...