पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. मोदी सरकार ने देश में VIP कल्चर खत्म करने के लिए नेताओं की गाड़ी से लाल बत्ती उतारने और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में नहीं चलने का फैसला किया था। लेकिन इलाहाबाद से बीजेपी की मेयर अभिलाषा गुप्ता राजधानी लखनऊ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी के घूम रही हैं। उनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट के स्थान पर 'महापौर इलाहाबाद' लिखा हुआ है।
- सोमवार को मेयर अभिलाषा गुप्ता नबंर प्लेट की गाड़ी से राजधानी लखनऊ पहुंची। मीडिया ने जब उनसे गाड़ी में नंबर नहीं होने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यह गाड़ी उन्हें प्रशासन ने मुहैया कराई है और नंबर प्लेट के बारे में दो दिन पहले ही उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया था। उनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट के स्थान पर 'महापौर इलाहाबाद' लिखा हुआ है।
- बता दें कि नंबर प्लेट के स्थान पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चिह्न या नाम पट्टी का इस्तेमाल गैर कानूनी है।
क्या कहा मेयर ने?
- मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि यह गाड़ी उन्होंने नहीं खरीदी, बल्कि प्रशासन ने दी है और प्रशासन ने नंबर प्लेट के लिए आरटीओ में आवेदन भी दिया हुआ है। अस्थाई नंबर के बारे में सवाल किए जाने पर वह बिना कोई जवाब दिए ही चली गईं।
योगी सरकार में मंत्री हैं पति
- अभिलाषा गुप्ता दूसरी बार इलाहाबाद की मेयर चुनी गई हैं। अभिलाषा के पति नंद गोपाल गुप्ता योगी सरकार में स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री हैं।
- बीजेपी में आने से पहले नंदगोपाल नंदी बसपा में थए और मायावती सरकार में भी मंत्री थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.