पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंट्रैवल डेस्क। अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद भैरो जी के दर्शन करना पहले से आसान हो गया है। मां वैष्णो की पवित्र गुफा से भैरो जी के मंदिर तक सिर्फ 3 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
दरअसल, माता वैष्णो देवी के भवन से भैरो मंदिर तक यात्री रोप-वे बन चुका है। आज पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर रहे हैं। इस रोप-वे के जरिए 3 मिनट में माता के भवन से भैरो मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा। इसका किराया भी न्यूनतम रखा गया है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एडिशनल सीईओ अंशुल गर्ग के मुताबिक एक श्रद्धालु को इसके लिए 100 रुपए देना होंगे।
# 25 मई से शुरू होगी टेस्टिंग
- भैरो मंदिर के लिए रोप-वे की टेस्टिंग 25 मई से शुरू होगी। यह 15 जून तक चलेगी।
- इस दौरान देखा जाएगा कि रोप-वे में क्या कमियां रह गई हैं और सुरक्षा के नजरिए से इसे कैसे और मजबूत किया जा सकता है।
- एक बार पहले भी इसका परीक्षण हो चुका है। तब यह सफल रहा था।
# तारकोटे मार्ग का भी उद्घाटन करेंगे पीएम
- पीएम मोदी कटरा से अर्द्धकुंवारी की ओर जाने वाले तारकोटे मार्ग का उद्घाटन भी करेंगे। इस मार्ग के बनने से माता के दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए ओर भी आसान हो गया है।
- 13 मई को ही इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। इस रास्ते पर कुछ खास सहूलियत भी मिलेंगी।
# क्या सहूलियत हो गईं
- इस मार्ग पर घोड़े और खच्चर पर पूरी तरह से रोक होगी।
- 7 किमी लंबे इस मार्ग को फैब्रिकेटेड शीट्स से ढका गया है।
- इस मार्ग में 1 डिस्पेंसरी, 4 व्यू प्वॉइंट, 4 इटिंग प्वॉइंट, 2 भोजनालय, 7 शौचालय जैसी सुविधाएं हैं।
- यह मार्ग करीब 6 मीटर चौड़ा होगा। इससे आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
- रास्ते पर एंटी स्किड टाइल्स भी लगाई गई हैं। इससे फिसलने का डर नहीं होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.