आॅल्टो कार ने बिजली खंभे को किया क्षतिग्रस्त, लोग सुरक्षित
शुक्रवार की रात लगभग 4 बजे एक आॅल्टो कार गोला की ओर से अपने गांव बेंगो तुलिन जाने के क्रम में जामटोला गांव के पास सड़क किनारे लगे खंभे में जा टकराया और खंभे को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाडी में डाईवर मिलाकर तीन व्यक्ति तथा दो बच्चे भी थे, उन्हें खरोंच तक नहीं आया। सभी बाल बाल बचे। मौका का फायदा उठाते डाईवर नौ दो ग्यारह हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस वहां पहुंच और हालात को बारीकी से देखा। पूछताछ के लिए ओपी थाना सबको बुलाया गया। कार का अगला हिस्सा एक तरफ क्षतिग्रस्त हो गया था। उक्त कार एक शादी समारोह में शामिल हो पुनः अपने गांव वापस आ रहा था कि यह घटना हो गयी। बताते चले कि इस गांव के पास आये दिन कुछ न कुछ घटना घटित होते आ रही है। दो दिन पहले सड़क व पुल के जर्जर व गडडा होने से एक बोलेरो सीधे पुल होते हुए नदी के नीचे गिर पड़ा उसके दो सप्ताह पहले दो बाप बेटे की दुर्घटना में मौत हो गयी थी, इसके पूर्व भी कई जान लेवा घटना हो चुकी है।