पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑटो डेस्क। इंडियन ऑटो मार्केट में मारुति सुजुकी की बड़ी रेंज मौजूद है। इसमें लो बजट कार से लेकर प्रीमियम कैटेगरी वाली SUV भी शामिल हैं। यानी लोग अपने बजट और जरूरत के हिसाब से कोई कार सिलेक्ट कर सकते हैं। वैसे, आल्टो 800 ऐसी कार है जो कीमत में कम और माइलेज में सबसे ज्यादा है। Alto 800 CNG वेरिएंट का माइलेज 33.44 किलोमीटर है। CNG की प्राइस पेट्रोल की तुलना में आधी होती है। वहीं, माइलेज भी पेट्रोल वेरिएंट से 10 किलोमीटर ज्यादा होता है।
# कम कीमत, ज्यादा माइलेज
Alto 800 दो मॉडल में आती है। जिसमें एक LXI और दूसरा VXI है। ये दोनों मॉडल पेट्रोल और CNG के साथ भी अलग-अलग आते हैं। LXI CNG की एक्स-शोरूम प्राइस 3.75 लाख है, जो ऑनरोड करीब 4.12 लाख हो जाती है। ये सॉलिड और मेटेलिक कलर्स वेरिएंट में आती है। मेटेलिक कलर के लिए करीब 4 से 5 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने होते हैं। कंपनी का ऐसा दावा है कि LXI CNG का माइलेज 33.44 किलोमीटर है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए Alto 800 CNG के इंटीरियर के फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.