पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एल्युमिनियम फॉयल के बॉक्स पर होता है ये काम का निशान, आप जानते हैं इसका यूज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क।  कई घरों में एल्युमिनियम फॉयल का यूज किया जाता है। खासकर, खाने की चीजों की पैकिंग में इसका यूज बहुत ज्यादा होता है। खाने के आइटम फॉयल में कुछ देर तक गर्म भी बने रहते हैं। यही वजह है कि इस फॉयल का यूज सबसे ज्यादा किया जाता है। एल्युमिनियम फॉयल के बॉक्स पर एक ऐसा निशान होता है जो बहुत काम का होता है, लेकिन इसके यूज के बारे में कई लोग नहीं जानते।

 

# बॉक्स में होती हैं ये परेशानी

 

एल्युमिनियम फॉयल के बॉक्स में से जब फॉयल का यूज किया जाता है तब कई बार ये बाहर निकल जाती है। वहीं, इसे बाहर निकालकर यूज करें तब भी प्रॉब्लम आती है। वैसे, बॉक्स पर फॉयल को काटने के लिए कांटे बने होते हैं। जिनकी मदद से इसे आसानी से काटा जा सकता है। साथ ही, फॉयल रोल को ब्लॉक करने के लिए लॉक होते हैं, लेकिन इन लॉक के बारे में कई लोग नहीं जानते।

 

# बॉक्स से साइड में होते हैं लॉक

 

दरअसल, बॉक्स के दोनों तरफ ये लॉक होते हैं। कई कंपनियों के बॉक्स पर Press Here To Lock End भी लिखा होता है। इसका मतलब है कि जहां पर कट के निशान बने हैं वहां से बॉक्स को कट करके उसे अंदर की तरफ लॉक कर दें। इस तरह से फॉयल की रोड दोनों तरफ से लॉक हो जाती है। यानी अब ये बॉक्स से बाहर नहीं आएगी और इसका यूज भी आसानी से किया जा सकेगा।

 

आगे की स्लाइड पर देखें बॉक्स को लॉक करने की प्रॉसेस...