पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ डेस्क। चिलगोजे को पाइन नट्स कहते हैं। इसको खाने के ढेरों फायदे हैं लेकिन लोगों काे इसके बारे में पता नहीं है। इसलिए वे इसका यूज नहीं कर पाते। भोपाल की आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और लंदन से पीएचडी करने वाली डॉ. गीतांजलि शर्मा बताती हैं कि चिलगोजे को लोग भूल चुके हैं जबकि ये नट बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद है। इसके बीज को खाया जाता है।
# सारे पोषक तत्व देने वाला एकमात्र नट
- चिलगोजे में नेचुरल विटामिन A, E, B1, B2, C कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, मेग्नीज, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।
- डॉ शर्मा कहती हैं कि ये एकमात्र ऐसा नट है जिसमें ये सभी पोषक तत्व एकसाथ मिलते हैं।
- अगर आप कुछ दिन तक रोज 5 चिलगोजे खा लेते हैं तो आपकी स्किन पर ग्लो आ जाएगा। खून की कमी दूर हो जाएगी और माइंड शार्प हो जाएगा।
- इनके अलावा भी चिलगोजे के दूसरे फायदे भी हैं। बच्चों को 2 से 3 चिलगोजे ही खाना चाहिए है।
# लेकिन ध्यान रखें ये बातें
> इसको बाजार से खरीदते वक्त कभी भी बिना छिलके न खरीदें।
> ये बहुत फायदा करता है ऐसा सोचकर इसे 5 से ज्यादा न खाएं।
> इसको हाथ से ही छीलकर खाएं। छीलने के चाकू आदि का यूज न करें।
> यहां बताए जा रहे उपायों के अलावा इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसे भूनकर या सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इसके फायदे...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.