पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइसके लिए यूज़र्स को अपने अमेज़न खाते को अपने ट्विटर खाते से जोड़ना होगा.
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेज़न अब ट्विटर के ज़रिए भी उत्पाद बेचेगा.
अमेज़न यूज़र्स अब केवल एक ट्वीट से उत्पादों को अपनी ‘विश लिस्ट’ में जोड़ सकेंगे, जिसके बाद उन्हें अमेज़न ईमेल या ट्विटर पर कंफर्मेशन भेजेगा.
कंपनी ने इसके लिए एक हैशटैग (#AmazonWishlist) निर्धारित किया है जिसका प्रयोग यूज़र्स को करना होगा.
अमेज़न का खास हैशटैग इंजन ट्विटर पर इन टैग्स को फॉलो करेगा और यूज़र की विशलिस्ट बनाएगा.
इस लिस्ट को यूज़र्स अगली बार अमेज़न में जाकर देख पाएगें और अपने मन-मुताबिक खरीदारी कर पाएंगे.
लेकिन इसके लिए यूज़र्स को अपने अमेज़न खाते को अपने ट्विटर खाते से जोड़ना ज़रूरी होगा.
सोशल मीडिया पर ग्राहकों को लुभाने और सामान बेचने की कोशिश काफ़ी समय से की जा रही है, लेकिन अब भी इस दिशा में एक लंबा सफर तय किया जाना है.
ट्विटर ने भी सोशल शॉपिंग को बढ़ाने के लिए निवेश किया है.
खबर है कि फेसबुक और ट्विटर दोनों अपनी वेबसाइटों पर दिखने वाले उतपादों पर ‘बाय’ यानी खरीदने का बटन टेस्ट कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.