पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। बाबा साहब आंबेडकर की जयंती समारोह में शामिल होने शनिवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महू पहुंचे। संविधान निर्माता के जन्मोत्व को मनाने के लिए यहां राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थारवचंद गेहलोत, इंदौर महापौर मालिनी गौड महू पहुंची हैं। इसके अलावा यहां एक लाख के करीब बाबा साहब के अनुयायी भी पहुंचे हैं।
दो दिन पहले शुरू हो गया था अनुयायियों के आने का सिलसिला
- बाबा साहब की जयंती पर शामिल होने के लिए लोगों के आने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया था। शनिवार को यहां अलग-अलग साधनों से 50 हजार के करीब लोग पहुंचे। अनुयायियों के आने के सिलसिले को देखते हुए महू के लिए कई स्थानों से स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इसके अलावा प्रशासन ने अनुयायियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 450 बसों का अधिग्रहण किया, जिनका इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों में नि:शुल्क संचालन किया गया।
आपातकाल लगाने वाले संविधान बचाने की बात करते हैं- सीएम शिवराज
- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मप्र की धरा पर राष्ट्रपति का स्वागत करता हूं। यह मप्र का सौभाग्य है कि इस धरा पर बाबा साहब का जन्म हुआ। यह बाबा साहब की देन है कि आज महिला-पुरुष को समान अधिकार मिले हैं।
- बाबा साहब ने ही हमें 12 घंटे की बजाय 8 घंटे तक काम करने की आजादी दिलवाई। अपनी सरकार में आपातकाल लगाने वाले संविधान बचाने की बात कह रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने महू में बाबा साहब की जन्मस्थली पर एक ईंट तक नहीं लगाई, वे आज बाबा साहब को याद कर रहे हैं।
- बाबा साहब को हराने के लिए जिन्होंने प्रचार किया, वे संविधान बचाने की बात कहते हैं। अपने ही परिवार के कई लोगों को भारत रत्न दे दिया, लेकिन बाबा साहब को भारत रत्न से नहीं नवाजा, वे बाबा साहब के सम्मान की बात करते हैं।
- बीजेपी बाबा साहब, पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चल रही है। बाबा साहब का दिल हर वर्ग के लिए धड़कता था, इसलिए बाबा साहब को किसी एक वर्ग से जोड़ना सही नहीं है। मैं घोषणा करता हूं कि मप्र में हर गरीब, कमजोर जमीन के टुकड़े का मालिक होगा।
- प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत सबको पक्के मकान मिलेंगे। मजदूरों के बच्चों को कॉलेज भी मप्र सरकार करवाएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में पंचतीर्थ को भी शामिल किया जा रहा है, अब आप पंचतीर्थ के दर्शन भी कर पाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.