दयालपुरा में अंबेडकर महासभा की मीटिंग हुई
डाॅ. बी अार अंबेडकर का जन्मदिन डेराबस्सी में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा
जीरकपुर | जीरकपुर के नजदीक गांव दयालपुरा में डाॅ. बीआर अंबेडकर महासभा की मीटिंग हुई। इसमें कई शहरों व गांवों से आए आंबेडकरवादी नेताओं ने भाग लिया। मीटिंग के दौरान फैसला लिया गया कि डाॅ. बीअार अंबेडकर का जन्मदिन डेराबस्सी में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, जिसमें डाॅ. बीआर अंबेडकर के पड़पोते डाॅ. राज र| अंबेडकर मुख्य अतिथि होंगे। मीटिंग में महासभा के राज्य प्रधान लखवीर सिंह बडाला, उप-प्रधान जगतार सिंह खालसा, डाॅ. तरसेम सिंह, जसबीर सिंह, सुरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह व अन्य लोगों ने डाॅ. अंबेडकर के मिशन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। लखवीर सिंह ने बताया कि यह संस्था डाॅ. अंबेडकर की सोच और उनके सपनों को साकार करने के लिए गठित की गई है। इस मौके पर फकीर सिंह, गुरबचन सिंह, गुरविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, र| सिंह नाभा, अमरिंदर सिंह सहित कई नेता और सदस्य मौजूद रहे।