पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

CM योगी ने लालजी निर्मल को दिया 'रिटर्न गिफ्ट', यूपी SC वित्त विकास निगम के बने अध्यक्ष; पूर्व DGP बने SC-ST आयोग के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रिटायर्ड आईपीएस बृजलाल को यूपी अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, लालजी प्रसाद निर्मल को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बृजलाल मायावती सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं। जबकि लालजी प्रसाद निर्मल आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष हैं। पिछले दिनों उनका नाम तब चर्चा में आया था, जब​ उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दलित मित्र के रूप में सम्मानित किया था।

 

 

- बता दें एससी एसटी एक्ट को लेकर 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान उत्तर प्रदेश में कई जगह हिंसा की घटनाएं सामने आईं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हुई। इस दौरान बीजेपी सरकार पर विपक्ष ने दलित उत्पीड़न के तमाम आरोप मढ़े गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही अंबेडकर महासभा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दलित मित्र अवॉर्ड से सम्मानित करने का ऐलान कर​ दिया। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर सीएम योगी को इस सम्मान से नवाजा गया था।

 

1998 में स्थापित हुई थी आंबेडकर महासभा
- आंबेडकर महासभा को 1998 में स्थापित किया गया था। महासभा के दो संस्थापक सदस्य सीएम योगी आदित्यनाथ को दलित मित्र सम्मान दिए जाने के ऐलान का विरोध किया था। 


कौन हैं बृजलाल
- पूर्व डीजीपी बृजलाल चार बार राष्ट्रपति मेडल और एक मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित हो सके हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी बृजलाल को बसपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का काफी करीबी अधिकारी माना जाता था।

खबरें और भी हैं...