पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. दादर के इंदू मिल में बनने वाले भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के स्मारक का निर्माणकार्य 14 अप्रैल 2020 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को इंदू मिल में स्मारक के कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह विश्वास जताया। इस दौरान प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री दिलीप कांबले मौजूद थे। बता दें कि इस स्मराक का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2015 में किया था।
स्मराक में यह होगा खास
- मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हालत में 14 अप्रैल 2020 तक स्मारक का काम पूरा करना है। 6 दिसंबर 2019 तक स्मारक दिखाई देने लगेगा।
- स्मारक की ऊंचाई 36 मंजिला इमारत जितनी होगी। स्मारक में आंबेडकर की 350 फीट ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी।
- स्मारक परिसर में आंगतुकों के लिए करीब ढाई किमी लंबी लाइन लगाने की व्यवस्था होगी।
- मुंबई में आने वाले अधिकांश लोग बांद्रा-वरली सी लिंक से गुजरते हैं। सी लिंक से आंबेडकर स्मारक का भव्य नजारा देखा जा सकेगा।
- ऐसा अनुमान है कि इस स्मारक को बनाने में 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पुणे में बाबासाहब की वस्तुओं को सार्वजनिक किया गया
- डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की 127वीं जयंती के मौके पर पुणे के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर म्यूजियम और मेमोरियल ने डॉ. बीआर आंबेडकर के कुछ निजी वस्तुओं का सार्वजनिक किया है।
- इन वस्तुओं में डॉ. आंबेडकर के टेबल-कुर्सी शामिल है, जिसपर बाबासाहेब ने भारत के संविधान के निर्माण किया था। इसके अलावा उनके कुछ फोटो और भारत रत्न को भी इस मेमोरियल में रखा गया है।
बाबासाहब पर बनाई आकर्षक रंगोली
- संविधान निर्माता बाबासाहब आंबेडकर जयंती पर रंगरेशा के कलाकार द्वारा परेल के आरएम भट्ट स्कूल में बनाई गई 50 बाय 30 फीट की रंगोली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.