पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। पिछले चार सालों से देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। अहमदाबाद को स्वच्छ रखने के लिए करोड़ो रुपए खर्च भी किए जा रहे है। ऐसे में एक कचरा गाड़ी सब्जियों का फेरा लगाती हुई दिखाई दी, तो इससे म्युनिसिपल की स्वच्छता की पोल ही खुल गई। इन सब्जियों को खाकर शहर का नागरिक किस तरह से स्वस्थ रह सकता है, यह एक ज्वलंत प्रश्न है। वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी…
मध्य जोन में डोर टू डोर डम्प का काम करने वाले स्वच्छता कार्पोरेशन का एक कांट्रेक्टर एक गाड़ी में ताजा सब्जियां लेकर निकल रहा था। किसी ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। इससे म्युनिसिपल कार्पोेरेशन में खलबली मच गई।
चेयरमैन नहीं दे पाए जवाब
जांच में पाया गया कि सब्जियों का फेरा लगाती कचरा गाड़ी शाहीबाग वार्ड की है। इस संबंध में जब उक्त कांट्रेक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, तब इस सवाल का जवाब हेल्थ कमेटी के चेयरमैन दिनेश देसाई नहीं दे पाए। पहले तो उन्होंने कहा कि वह ताजा सब्जियां नहीं, बल्कि बेकार सब्जियां थीं, इस पर जब उनसे पूछा गया कि तो फिर उन सब्जियों को जब्त क्यों नहीं किया गया, इस पर वे कोई जवाब नहीं दे पाए।
कांट्रेक्टर पर 50 हजार का जुर्माना
आखिर में यह पता चला कि उक्त कांट्रेक्टर पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उधर हेल्थ विभाग के सूत्रों के अनुसार इस तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.