पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का निधन

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का निधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का निधन

बुश परिवार के प्रवक्ता जिम मैकग्रैथ ने एक बयान में कहा, \"\"अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और परिवार की साक्षरता की कट्टर समर्थक बारबरा पियर्स बुश मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 को 92 साल की उम्र में चल बसीं।\"\"
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उनकी मौत के कारण का खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन रविवार को परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि बारबरा ने आगे का चिकित्सकीय उपचार कराने से मना कर दिया था, सिवाय \'सहज देखभाल\' के।
पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश (1989-1993) की पत्नी व पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू.बुश (2001-2009) की मां पिछले कुछ समय से फेफड़ों संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं, जिससे उनके ह्रदय पर असर पड़ा और उन्हें पिछले कुछ सालों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
जॉर्ज डब्ल्यू. बुश प्रेसिडेंशियल सेंटर की ओर से जारी बयान में जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने कहा, \"\"बारबरा बुश एक बेहतरीन प्रथम महिला और औरों से अलग थीं, जो लाखों लोगों के जीवन में प्यार, घनिष्ठता और साक्षरता लेकर आईं। हमारे लिए वह कहीं बढ़कर थीं। मां ने हमें पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाया और अपने अंतिम समय तक हमें हंसाती रहीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि बारबरा बुश मेरी मां हैं।\"\"
बारबरा का जन्म आठ जून 1925 को न्यूयॉर्क में हुआ था और अमेरिकी इतिहास में वह दूसरी ऐसी महिला थीं जो एक राष्ट्रपति की पत्नी और एक राष्ट्रपति की मां रहीं। पहली महिला एबीगेल एडम्स थीं।
वह साक्षरता के प्रसार की अगुआ बनीं और इसके लिए उन्होंने अपना एक फाउंडेशन \'द बारबरा बुश फाउंडेशन फॉर फैमिली लिटरेसी\' भी बनाया।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...