पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअपनी माँ के साथ कायला
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने जिस अमरीकी बंधक के जॉर्डन हवाई हमलों में मारे जाने का दावा किया है, उनके माता पिता को उम्मीद है कि वे अब भी ज़िंदा हैं.
कायला मुलर नाम की इस महिला बंधक के माता पिता ने आईएस से अपील की है कि वे उनसे एक मेहमान जैसा बर्ताव करें और उनसे सीधा संपर्क करें.
सीरिया पर जॉर्डन के हवाई हमले
आईएस ने एक तबाह इमारत की तस्वीर जारी कर कायला मुलर के मारे जाने की बात कही थी.
वहीं व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि कायला के मारे जाने के उसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं.
उधर जॉर्डन का मानना है कि आईएस का ये दावा महज एक दुष्प्रचार है. इसमें कोई सच नहीं है.
कायला आईएस की ज़िम्मेदारीआईएस से अपनी पिछली बातचीत का ज़िक्र करते हुए कायला के माता-पिता ने कहा कि अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है.
आईएस को अपने संदेश में उन्होंने कहा, \"आपने कहा था कि कायला आपकी मेहमान हैं. एक मेहमान के तौर पर उसकी हिफ़ाज़त आपकी ज़िम्मेदारी बनती है.\"
राष्ट्रपति ओबामा की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि वे इस ख़बर को लेकर चिंतित हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे आईएस के दावों की पुष्टि हो सके.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.