पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेठी के लोगों को भरोसा दिया कि आने वाले 15 वर्षों में यह क्षेत्र सिंगापुर और कैलिफोर्निया के रूप में विकसित होगा। अपने संसदीय क्षेत्र में एक स्कूल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'आप सब देखिएगा, आज से 10-15 साल के बाद जब कैलिफॉर्निया का नाम लिया जाता है, सिंगापुर का नाम लिया जाता है, तब अमेठी का नाम भी लिया जाएगा। चाहे हमें रोकने की कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ली जाए।"
- राहुल ने कहा कि भले ही फूड पार्क, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और आईआईआईटी छीन हमसे छीन लिए गए हों, लेकिन अमेठी दुनिया का मशहूर एजुकेशन हब बनकर रहेगा।' उन्होंने कहा कि अमेठी जल्द ही विश्व प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र बनेगा जाएगी और कोई भी ऐसा करने से नहीं रोक सकता है। बता दें कि राहुल अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर थे।
15 मिनट बोलने को मिला तो खड़े नहीं हो पाएंगे पीएम
- कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को एक अमेठी में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि हमें संसद में 15 मिनट बोलने दें तो पीएम संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे। चाहे वह राफेल डील का मामला हो या नोटबंदी का।
- वहीं, अमेठी में विकास के मुद्दे पर एक छात्रा के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, 'अमेठी को तो योगीजी चला रहे हैं। मेरा काम लोकसभा में कानून बनाने का है, अमेठी तो उन्हें चलाना है।
राहुल ने पूछा किसके अच्छे दिन आए हैं?
- राहुल गांधी ने कहा था- "सरकार ने बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया। नीरव मोदी 30 हजार करोड़ लेकर भाग गया, लेकिन मोदी ने इस पर कुछ नहीं कहा। मोदी ने जनता की जेब से 500 और 1000 का नोट निकालकर नीरव मोदी की जेब में डाल दिया।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.