पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहाल ही में दिल्ली में हुए कार्यक्रम में पहली बार एक साथ मंच साझा करने के बाद बॉलीवुड के तीन ख़ान- आमिर, शाहरूख़ औऱ सलमान एक साथ, एक फ़िल्म में आने के मूड में हैं.
आज तक सलमान, आमिर और शाहरूख़ ने एक साथ कोई भी फ़िल्म नहीं की है.
अगर ये तीनों ख़ान एक साथ किसी फ़िल्म में आते हैं तो ये पहला मौका होगा जब आमिर और शाहरूख़ एक साथ काम करेंगे.
आमिर की चाहतदरअसल तीनों ख़ानों को साथ लाने की ये सुगबुगाहट आमिर से शुरू हुई.
अपनी आने वाली फ़िल्म \'पीके\' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, \"मुझे लगता है कि हम तीनों का एक ही फ़िल्म में काम करना बहुत अच्छा रहेगा. हालांकि ऐसी स्क्रिप्ट अभी तक आई नही है, लेकिन अगर आए तो हमें साथ काम करने में खुशी होगी.\"
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.