पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमित खरे बने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव, एके झा कोल इंडिया के चेयरमैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. चारा घोटाले का खुलासा करने वाले अमित खरे को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। वे एनके सिन्हा की जगह लेंगे, जो 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। झारखंड कैडर के 1985 बैच के आईएएस अफसर अमित खरे अभी झारखंड में विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं। खरे ने 1996 में चाईबासा का डीसी रहते चारा घोटाले में पहली एफआईआर दर्ज कराई थी। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर झारखंड सरकार को सूचित कर दिया है। 

 

एमसीएल सीएमडी एके झा कोल इंडिया के चेयरमैन

- महानदी कोल फील्ड के सीएमडी एके झा कोल इंडिया के स्थाई चेयरमैन चुन लिए गए। अपॉइन्टमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने उनके नाम को मंजूरी दे दी। चेयरमैन एस भट्टाचार्य के पिछले साल 31 अगस्त को रिटायर होने के बाद से यह पद प्रभार पर चल रहा था। सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह लगातार दो बार प्रभारी चेयरमैन रहे। 23 अप्रैल को केंद्रीय अपर कोयला सचिव सुरेश कुमार को चेयरमैन का प्रभार दिया गया था। गोड्डा निवासी एके झा ने अपने करियर की शुरुआत सीसीएल से की थी।

 

डॉ. मुंडा बने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के नए वीसी

 - राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को दो वीसी और तीन प्रोवीसी की नियुक्ति की है। रांची यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. सत्यनारायण मुंडा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि, रांची के वीसी बनाए गए। वहीं आरयू के प्रोफेसर डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी का वीसी बनाया गया है। आरयू के डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा सिदो कान्हू विवि, मारवाड़ी कॉलेज के डॉ. पवन कुमार पोद्दार एनपयू मेदिनीनगर और डॉ. अनिल कुमार महतो बिनोद बिहारी मेहता कोयलांचल विवि के प्रोवीसी बनाए गए हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...