पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जून के पहले हफ्ते में बिहार आएंगे अमित शाह, संगठन को धार देने के लिए बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जून में बिहार आएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। वे संभवत: जून के पहले सप्ताह में पटना आएंगे। यहां वे सरकार व संगठन का फीडबैक लेंगे। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों को सौंपे टास्क का लेखा-जोखा भी लेंगे। 

 


संगठन को धार देने के लिए बैठक 
- उधर, शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विस्तारकों की बैठक हुई। इसमें संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन महामंत्री नागेंद्रजी ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली। शाम में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी शामिल हुए। इसमें संगठन को और धारदार बनाने का निर्णय लिया गया।


26 से गांवों का रुख करेगी भाजपा 
- इधर, जिला प्रभारियों की बैठक में भाजपा ने केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया। इसके लिए पार्टी 26 मई से 11 जून तक प्रदेश में व्यापक अभियान चलाएगी। जिलों में कार्यक्रम होंगे और गांव-गांव कार्यकर्ता पार्टी का संदेश लेकर जाएंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व नागेंद्रजी भी मौजूद थे।

 

 

खबरें और भी हैं...