पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. टीवी एक्टर अमित टंडन की वाइफ रूबी जो पिछले 10 महीने से दुबई की जेल में बंद थी आखिरकार रिहा हो गई हैं। बस कुछ लीगल औपचारिकताओं को पूरा करना बाकी है। अमित और उनकी बेटी फिलहाल दुबई में ही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई हेल्थ अथॉरिटी ने बताया था कि रूबी ने सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी। रूबी एक इवेंट के सिलसिले में दुबई गई थीं। इसी आरोप के चलते उन्हें दुबई की अल राफा जेल में बंद किया गया था। वाइफ की मदद करने अमित कई बार दुबई भी गए थे। पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट है रूबी...
अमित की वाइफ पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट है और कई टीवी सेलिब्रिटीज उनके क्लाइंट हैं। रूबी जब जेल में थीं तो अमित ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रूबी एक बेहतरीन डॉक्टर हैं और वे हमेशा सबकी मदद के लिए तैयार रहती हैं। अमित ने ये भी कहा था कि रूबी की सफलता कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और इसी के चलते उन पर ऐसे गलत आरोप लगाए गए।
अमित और रूबी ने 2009 में शादी की थी और दोनों की सात साल की एक बेटी जियाना है। रिपोर्ट्स की मानें तो रूबी के जेल जाने से पहले ये खबरें आईं थी कि दोनों की शादीशुदा जिदंगी में तनाव चल रहा है। बता दें कि अमित रियलिटी शो 'इंडियन आइडियल सीजन 1' से चर्चा में आए थे। इसके बाद वे 'ये हैं मोहब्बतें', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'भाभी', 'अदालत सीजन 2', 'कैसा ये प्यार है', 'जरा नचके दिखा' जैसे टीवी सीरियलों में नजर आ चुके हैं। रूबी मुंबई में क्लिनिक चलाती हैं। उनकी क्लाइंट लिस्ट में मौनी रॉय, संजीदा शेख, इकबाल खान, विक्रम भट्ट जैसे नाम शामिल हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.