पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमिताभ बच्चन फेसबुक पर 30 मिलियन फॉलोवर्स के साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के ‘मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी ऑन फेसबुक’ बन गये हैं। स्कोर ट्रेड्स इंडिया द्वारा जारी इन आंकड़ों की जानकारी की पुष्टि करते हुए बिग बी ने ट्वीट किया है।
बिग बी के एक फैन ने स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट्स को ट्वीट किया है। जिसको अमिताभ बच्चन ने रिट्विट करते हुए ट्विटर को ताना मारते हुए कहा है, “जी हाँ, ट्विटर क्या अब आप इसे स्वीकार करेंगें”
गौरतलब है कि खबरों के अनुसार, ट्विटर ने अचानक बिग बी के फॉलोवर्स को लगभग 60,000 तक कम कर दिया था। जिससे वह दूसरे रैंक पर पहुंच गए थे और शाहरुख खान 3,29,41,837 फॉलोवर्स के साथ नंबर वन बन गये थे। साथ ही, ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स की संख्या को कम करने का आरोप लगाते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्विटर छोड़ने की धमकी दी थी।
स्कोर ट्रेंड्स पोस्ट ने स्पष्ट रूप से घोषित किया है कि अमिताभ बच्चन ही 100 अंको के साथ नंबर वन स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, शाहरुख 68 अंको के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
सलमान खान 95 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तो रणवीर सिंह 52 अंको के साथ चौथे स्थान पर और सबसे बैंकेबल एक्टर के नाम से मशहूर अक्षय कुमार 49 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल बताते हैं, “बिग बी की बढ़ती लोकप्रियता ने ही उन्हें फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग इंडियन सेलिब्रिटी बनाया। बिग बी के हर एक पोस्ट पर और ऑफिशियल पेज पर 100 प्रतिशत एंगेजमेंट देखी गई हैं। जो निश्चित ही एक बड़ी बात है।“
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.