पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटौदी लेक्चर के लिए पीटरसन को न्योते पर अमिताभ चौधरी नाखुश

पटौदी लेक्चर के लिए पीटरसन को न्योते पर अमिताभ चौधरी नाखुश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटौदी लेक्चर के लिए पीटरसन को न्योते पर अमिताभ चौधरी नाखुश

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार चौधरी ने लिखा है, \"\"इस सिलसिले में किए गए तमाम ईमेल में से आखिरी ईमेल में महाप्रबंधक की खुशी को देखकर मैं यह सोचने पर मजबूर हो गया कि यह एमएके पटौदी स्मृति व्याख्यान है या सर लेन हटन लेक्चर या फिर सर फ्रैंक वूली स्मृति लेक्चर है!\"\"
ईएसपीएनक्रिकइंफो का कहना है कि इस मामले में 10 मई से शुरू हुई चर्चाओं का ब्योरा उसके पास मौजूद है। इसमें करीम, बीसीसीआई के अधिकारियों और बोर्ड के कामकाज को देखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के बीच पटौदी स्मृति व्याख्यान के लिए वक्ताओं के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।
चौधरी के अनुसार, उन्होंने और करीम ने आठ मई को बेंगलुरू में भारतीय क्रिकेट टीम चयन की बैठक से इतर इस मुद्दे पर काफी चर्चा की थी और तब उन्होंने ईरापल्ली प्रसन्ना, अब्बास अली बेग, चंदू बोर्डे और नारी कांट्रैक्टर के नाम पटौदी लेक्चर के लिए सुझाए थे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...