पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमिताभ के शो के सेट पर जड़ा ताला

अमिताभ के शो के सेट पर जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आलोक प्रकाश पुतुल

रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए

अमिताभ बच्चन के शो \'कौन बनेगा महाकरोड़पति\' के सेट पर रायपुर नगर निगम ने ताला जड़ दिया है.

इस सेट पर ही अमिताभ बच्चन की कई करोड़ की वैनिटी वैन भी अब तालों में क़ैद है.

असल में एक दिन पहले रविवार की शाम अमिताभ बच्चन ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिस स्टेडियम में सोनी टीवी के इस शो की शूटिंग की थी, वह नगर निगम का है.

निगम की महापौर किरणमयी नायक का कहना है कि, \"कौन बनेगा महाकरोड़पति की आयोजक सोनी टीवी को शूटिंग से पहले स्टेडियम का किराया और नुकसान के लिये जुर्माने की रक़म जमा करने का नोटिस दिया गया था.\"

किरणमयी नायक के अनुसार, “न तो बकाया 17 लाख रुपये जमा किए गए, न हमारे नोटिस का जवाब दिया गया. ऐसे में कार्रवाई के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं था.”

राजनीती का पेंच

इस पूरे मामले को स्थानीय राजनीति से भी जोड़ा जा रहा है.

इस शो की शूटिंग के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन ने राज्य के मुख्यमंत्री के घर जा कर मुलाकात की थी.

अमिताभ बच्चन हैं \'कौन बनेगा महाकरोड़पति\' के होस्ट.

सोनी टीवी के इस शूटिंग के लिये हज़ारों लोगों को पास भी जारी किए गए लेकिन कांग्रेस पार्टी से जुड़ी महापौर समेत कई महत्वपूर्ण लोगों को औपचारिक निमंत्रण पत्र भी नहीं दिया गया.

इस पूरे मुद्दे पर हमने सोनी टीवी और कौन बनेगा महाकरोड़पति के आयोजकों से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)