पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं, एक तरफ उनकी लाइफ में ये खुशखबरी आई, तो वहीं दूसरी ओर उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा की लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनम अपने हसबैंड अकबर रशीद से डिवोर्स ले रही हैं। इस कपल की शादी नवंबर 2016 में हुई थी। वजह का खुलासा नहीं...
- दोनों के अलग होने की वजह के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है, लेकिन डिवोर्स की प्रोसेस शुरू हो चुकी है।
- अनम अपनी बहन सानिया की स्टाइलिस्ट होने के साथ ही एक फैशन आउटलेट भी चलाती हैं।
- अनम की शादी बड़ी धूमधाम से नवंबर 2016 में हुई थी। इस शादी में फिल्म, राजनीति और फैशन जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
- बॉलीवुड से सलमान खान, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स इस शादी में शामिल हुए थे।
- शादी के दौरान सानिया का एक फोटो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी छोटी बहन के गाल चूमते हुए नजर आ रही थीं।
- इस फोटो को शेयर करते हुए सानिया ने अपनी छोटी बहन के लिए खास मैसेज भी लिखा था, 'मेरी बेबी अब शादीशुदा महिला कहलाएगी, लेकिन मेरे लिए वो हमेशा छोटी ही रहेगी, प्यारी बहना अनम आई लव यू... तुम दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन लग रही हो।'
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.