पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेशनल डेस्क. सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को इतना प्रभावित कर गई कि उन्होंने उस तस्वीर में दिख रहे शख्स पर पैसा इन्वेस्ट करने का प्लान कर लिया। दरअसल तस्वीर एक मोची की है। जिसमें वो रोड किनारे अपनी दुकान लगाए हुए दिख रहा है। उसके पीछे एक पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है "जख्मी जूतों का हस्पताल"। जिसके आगे लिखा है डॉक्टर नरसीराम। जिसे देख आनंद महिंद्रा इतने प्रभावित हुए कि फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया।
इंवेस्टमेंट करने को तैयार हैं महिंद्रा
आनंद महिंद्रा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "मुझे ये तस्वीर वॉट्सएप पर मिली। मुझे नहीं पता कि ये कौन हैं और कहां रहते हैं। लेकिन अगर कोई इनका पता लगाता है और ये अब भी काम कर रहे हैं तो मैं इस स्टार्टअप में छोटा इन्वेस्टमेंट करना चाहूंगा।"
पोस्टर में क्या लिखा है?
पोस्टर में लिखा पूरा मैटर जूतों के हॉस्पिटल को बेस बनाकर लिखा गया है। इसमें ओपीडी, लंच का समय, हॉस्पिटल खुलने का समय, सब कुछ लिखा है। पोस्टर में ये भी लिखा है कि जूतों का इलाज जर्मन तकनीक से किया जाता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.