सिटी के साथ एंडरसन का करार बढ़ा
सिटी के साथ एंडरसन का करार बढ़ा
इस नए करार के तहत अब एंडरसन इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब सिटी में 2025 तक बने रहेंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एंडरसन पिछले समर सीजन में पुर्तगाल के क्लब बेनफिका से चार करोड़ यूरो (4.79 करोड़ डॉलर) में सिटी क्लब में शामिल हुए थे।
सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एंडरसन ने एक बयान में कहा, \"\"इस करार में विस्तार का मतलब है कि सिटी मेरे प्रदर्शन से खुश है। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है और आशा है कि मैं मैदान पर उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।\"\"
ब्राजील के गोलकीपर को इस साल होने वाले फीफा विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में भी शामिल किया गया है।
--आईएएनएस