पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंएंजलीना न्यूयॉर्क टाइम्स में लेख लिखा है और कैंसर के जोखिम की बात दुनिया को बताई है
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलीना जोली ने ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए एक ऑपरेशन कराया है.
उन्हें डबल मासटेकटॉमी ऑपरेशन से गुजरना पड़ा है जिसमें कैंसर से बचने के लिए दोनों स्तनों को आंशिक या फिर पूरी तरह हटा दिया जाता है.
37 वर्षीय एंजलीना ने न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित अपने लेख में ये सर्जरी कराने की बात कही है और इसकी वजह भी बताई है.
एंजलीना ने कहा कि उनके डॉक्टरों का अनुमान है कि उन्हें स्तन कैंसर होने का जोखिम 87 प्रतिशत और अंडाशय कैंसर होने का जोखिम 50 प्रतिशत है.
'मेरी सच्चाई'
उन्होंने कहा कि मासटेकटॉमी की प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई और अप्रैल के आखिर में पूरी हो गई.
'माई मेडिकल चॉइस' शीर्षक से लिखे लेख में एंजलीना ने बताया कि उनकी मां लगभग एक दशक तक कैंसर से लड़ती रहीं और 56 वर्ष की उम्र में इसी बीमारी से उनकी मौत हुई.
एंजलीना के अनुसार वो चाहती हैं कि ये बीमारी उनके बच्चों से उनकी मां को न छीन पाए, “लेकिन ये सच्चाई है कि मेरे शरीर में एक खराब जीन बीआरसीए1 है जो स्तन कैंसर या अंडाशय कैंसर के खतरे को बहुत बढ़ा देता है.”
उन्होंने कहा कि एक बार जब उन्हें “अपनी सच्चाई” के बारे में पता चला तो उन्होंने डबल मासटेकटॉमी की नौ हफ्तों तक चलने वाली प्रक्रिया से गुजरने का फैसला किया.
(बीबीसी हिन्दी के क्लिक करें एंड्रॉएड ऐप के लिए क्लिक करें. आप हमें क्लिक करें फ़ेसबुक और क्लिक करें ट्विटर पर भी फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.