स्पोर्ट्स डेस्क. IPL-11 के 12वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने
चेन्नई सुपर किंग्स को 4 रन से हरा दिया था। मोहाली में रविवार को हुए इस मैच का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें प्रिटी जिंटा फैन्स पर नाराज होती नजर आ रही हैं। दरअसल ये वीडियो उस वक्त का है जब प्रिटी दर्शकों के बीच अपनी टीम की जर्सी बांट रही थीं। इसी दौरान स्टेडियम में बैठे कुछ फैन्स धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे प्रिटी नाराज हो गईं। वीडियो में प्रिटी के हाव-भाव देखकर लग रहा है कि वे फैन्स से पीछे हटने का बोल रही हैं। इसी वक्त एक फैन ने उनका वीडियो शूट कर लिया। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।