पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

IPL मैच में कैच को लेकर हुआ विवाद, सरेआम दिखी विराट की नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के 51वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। मैच में हैदराबाद की टीम को जीतने के लिए 219 रन का टारगेट मिला था, जवाब में वो 204 रन ही बना सकी। इस मैच को जीतने के साथ ही बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। मैच में एक वक्त पर बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की नाराजगी भी देखने को मिली जब वे अंपायर पर भड़क गए। इसलिए आया विराट को गुस्सा...

- मैच के दौरान ये इंसीडेंट 219 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के दौरान 2.5 ओवर में दिखा।
- उमेश यादव की बॉल को एलेक्स हेल्स ने डीप स्क्वेयर लेग की ओर खेला, जहां फील्डिंग करते हुए टिम साउदी ने जबरदस्त डाइव लगाकर जमीन के करीब एक बेहद शानदार कैच पकड़ लिया।
- साउदी का लिया ये कैच बेहतरीन तो था, लेकिन काफी नीचा रहने की वजह से कैच के सही-गलत होने पर अंपायर्स को डाउट हो रहा था, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में हेल्प के लिए थर्ड अंपायर की ओर इशारा कर दिया।
- थर्ड अंपायर ने कई बार अलग-अलग एंगल्स से टीवी रिप्ले देखते हुए बैट्समैन को नॉट आउट बताया। टीवी रिप्ले में दिख रहा था किस तरह बॉल हाथ में आने से पहले जमीन से टकरा गई थी।

 

विराट को हुई हैरानी, आ गया गुस्सा

 

- जब थर्ड अंपायर ने हेल्स को नॉट आउट बताया, तो इस फैसले पर विराट को काफी हैरानी हुई। उन्हें पूरा यकीन था कि बैट्समैन आउट है।
- इसके बाद विराट ने अपनी नाराजगी ग्राउंड अंपायर को भी बताई और इस बारे में उनसे बात भी की, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।
- हालांकि एलेक्स हेल्स इसके बाद भी कोई बड़ी इनिंग नहीं खेल सके और 37 रन बनाकर आउट होकर चले गए।

 

मैच समरीः

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 218/6 (डिविलियर्स- 69 रन, अली- 65 रन, ग्रैंडहोम- 40 रन)
सनराइजर्स हैदराबाद- 204/3 (विलियम्सन- 81 रन, मनीष- 62* रन)
MoM- एबी डिविलियर्स ने 69 रन (39 बॉल)