- Hindi News
- National
- Ranchi News Angry Women Descended On Roads At Night Due To Power Cut Candles Burnt
पावर कट से गुस्साई महिलाएं रात में सड़काें पर उतरीं, कैंडल जलाया
सबस्टेशन का घेराव किया
बिजली कटौती के विराेध में गुरुवार को वासेपुर के लोगों ने गोधर सबस्टेशन का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने करीब आधे घंटे तक सबस्टेशन और गोधर-बैंक मोड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची बैंक मोड़ पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। लोगाें ने कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करने पर भी बिजली नहीं मिल रही है।
जेएमएम ने केंद्र का पुतला फूंका
डीवीसी द्वारा बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को झामुमाे ने रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से केंद्र सरकार के इशारे पर डीवीसी तानाशाही पर उतारू है। हमारे राज्य की जमीन, हमारा कोयला, हमारे पानी का इस्तेमाल कर हमें ही आंख दिखाने का काम बंद होना चाहिए।
भास्कर न्यूज| धनबाद
जेवीएनएल पर बकाया 4955 करोड़ रुपए के भुगतान काे लेकर डीवीसी ने गुरुवार काे भी 18 घंटे बिजली कटौती की। गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, निरसा वन और टू में डीवीसी 20 घंटे कटौती कर रहा है। रात 9:10 बजे इन इलाकों में लोड शेडिंग शुरू कर दी जा रही है। सुबह 3:30 बजे तक लोड शेडिंग हो रही है। वही दो घंटे बाद सुबह 5:30 बजे से लेकर दिन के 11:30 बजे तक वापस बिजली काट दी जा रही है। इसके अलावा दोपहर 01:30 बजे से लेकर शाम के 7:30 बजे तक 20 घंटे बिजली कटौती जारी है। धनबाद सहित अासपास के इलाकाें में बिजली कटौती का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर देखने को मिला। राजनीतिक दलाें और संगठनाें के सदस्याें ने सड़कों पर उतर कर डीवीसी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। देर रात महिलाएं बिजली कटाैती के विराेध में सड़क पर उतर अाईं। महिलाओं ने बिजली कटाैती का विराेध करते हुए उग्र अांदाेलन करने की चेतावनी दी।कहा कि यदि बिजली अापूर्ति में सुधार नहीं किया गया, ताे वे डीवीसी अधिकारियाें क हुक्का पानी बंद करेंगी।
बिजली समस्या को लेकर बैंक मोड़ स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
युवा संघर्ष मोर्चा ने फूंका डीवीसी व जेबीवीएनएल का पुतला : बिजली कटौती के खिलाफ युवा संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को डीवीसी और जेबीवीएनएल का पुतला फूंका। मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि डीवीसी और जेबीवीएनएल के बीच बकाया राशि को लेकर जारी कटौती से बेवजह आम जनता परेशान है। बिजली नहीं रहने से इसका सीधा असर पेयजल पर भी पड़ रहा है। घर का काम काज पानी की वजह से प्रभावित हो रहा है।