पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 साल बाद 'टोटल धमाल' में दिखेंगे माधुरी अनिल कपूर,कर चुके 18 फिल्मों में साथ काम,Anil Kapoor And Madhuri Dixit Doing 19th Film Together

18 साल बाद 'टोटल धमाल' में दिखेंगे माधुरी-अनिल कपूर,कर चुके 18 फिल्मों में साथ काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

'टोटल धमाल' में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर दिखाई देगी। 'टोटल धमाल' डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म है। यह 2007 में आई 'धमाल' और '2011 में आई डबल धमाल की सीक्वल है। पहले दोनों पार्ट्स में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी अहम भूमिका थे। लेकिन तीसरे पार्ट के लिए कास्ट में कुछ बदलाव किया गया है। इस बार फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन और सलमान खान भी दिखाई देंगे।फिल्म की संभावित रिलीज डेट 7 दिसंबर 2018 है।

 

अनिल और माधुरी 18 साल पहले फिल्म 'पुकार' (2000) में दिखाई दिए थे। गौरतलब है कि 'पुकार' में माधुरी अनिल कपूर की एक्ट्रेस के रूप में आखिरी बार दिखाई दी थीं। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'लज्जा' में काम किया था। लेकिन साथ में उनका कोई सीन नहीं था।

 

इन फिल्मों के अलावा इन दोनों की अब तक तकरीबन 16  फिल्में आ चुकी हैं जिनमें 'घरवाली बाहरवाली','राजकुमार','दिल तेरा आशिक','धारावी','खेल','ज़िंदगी एक  जुआ','बेटा','प्रतिकार','जमाई राजा','जीवन एक संघर्ष','किशन कन्हैया', 'परिंदा','राम लखन' और 'तेज़ाब' और 'हिफाजत' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं,माधुरी ने उनके भाई संजय कपूर के साथ भी काम किया है। माधुरी ने संजय के साथ 'राजा और मोहब्बत' में काम किया था जो बॉक्सऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थीं।

 

खबरें और भी हैं...