पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' की शगुन यानी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी 14 अप्रैल को 37 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपना ये बर्थडे खासतौर से फैमिली के साथ गोवा में सेलिब्रेट किया। हाल ही में अनिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई हैं जिसमें वे न सिर्फ हुक्का पीतीं बल्कि ससुर के साथ ड्रिंक करती हुईं भी नजर आ रही हैं। अनिता के ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। बता दें, उनके ससुर रिटायर्ड आर्मी ऑफियर हैं और बेटे रोहित, बहू अनिता के काफी क्लोज हैं। 2013 में बिजनेसमैन से की थी शादी...
- अनिता और रोहित एक ही जिम में वर्कआउट के लिए आते थे। अनिता पहली बार उनसे यहीं मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कपल ने साथ में पब पार्टीज में जाना शुरू कर दिया।
- कुछ ही टाइम बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनिता ने 14 अक्टूबर 2013 को तेलुगु ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। रोहित बिजनेसमैन हैं उनका व्यापार गोवा में फैला हुआ है।
- बता दें, काव्यांजलि (2005-06) के सेट पर अनिता और एक्टर एजाज खान के अफेयर की भी खबरें आई थीं। लेकिन कुछ सालों तक डेटिंग के बाद इनका ब्रेकअप हो गया।
एकता कपूर के साथ भी रोहित का है गहरा रिश्ता
- हाल ही में जब अनीता ‘ये हैं मोहब्बतें’ के शूट के लिए लंदन गईं थी तो उनके साथ पति रोहित भी थे। - रोहित एकता कपूर के भी काफी करीब हैं और अक्सर रोहित एकता और अनीता के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
इन टीवी शो और फिल्मों से पॉपुलर हुईं अनिता
- मॉडलिंग में सक्सेसफुल करियर बनने वाली अनिता ने कभी सौतन कभी सहेली (2001) से टीवी की दुनिया में कदम रखा था।
- 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से' में काम कर चुकीं अनिता इन दिनों 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभा रही हैं।
- उन्होंने कुछ तो है (2003), ये दिल (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), सिलसिले (2005), रागिनी एमएमएस 2 (2014), हीरो (2015) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें अनिता हसनंदानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.