संकट मोचन हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव मना
ठाकुरगांव | बैंक मोड़ के समीप स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर का नौंवी वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर हनुमान चालीसा का अखंड पाठ समेत कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान पंडित नरेंद्र किशोर वैद्य के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मौके पर मंदिर के संस्थापक योगेंद्र लाल जयसवाल, पवन जयसवाल, बुल्लू जयसवाल, अनू साहू, ध्रुव सिंह, पंचम सिंह, शाहनंद यादव समेत अन्य शामिल थे।