पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khalari News Annual Examination Declared In Ursuline Convent School Khalari

उर्सुलाईन कान्वेंट स्कूल खलारी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उर्सुलाईन कान्वेंट स्कूल खलारी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जयंती व शिक्षकों ने अपने-अपने कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अन्य बच्चो से भी कहा कि वे भी प्रथम आने के लिये कड़ी मेहनत करें और इस सम्मान का भागीदार भी बने। मौके पर रिजल्ट लेने आये अभिभावकों से भी कहा कि वे स्कूल के अलावे घर भी बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दे ताकि उनका रिजल्ट अच्छा हो। परीक्षाफल में अव्वल होने पर सम्मानित होने वालों में कक्षा आठ ए में दिव्यांका सिंह प्रथम, प्रतीक कुमार शर्मा द्वितीय, रिया कुमारी तृतीय, कक्षा आठ बी में कुमारी राज लक्ष्मी प्रथम, श्रीयांसी कुमारी द्वितीय, श्रुति गिरि तृतीय, कक्षा सात ए में साक्षी कुमारी यादव प्रथम, अनुष्का सिन्हा द्वितीय, अकांक्षा प्रभा तृतीय, कक्षा सात बी आफरीन परवीन प्रथम, आलोक पर्थ द्वितीय, मानव प्रियदर्शी तृतीय, कक्षा छह में साकेत कुमार प्रथम, रीया कुमारी द्वितीय, अंचल केशरी तृतीय, बी में सहामन नाज प्रथम, संजीवनी शर्मा द्वितीय, जीया रजा तृतीय, कक्षा पांच ए में प्राची दुबे प्रथम, सीमा कुमारी द्वितीय, अनिसा लकड़ा तृतीय बी में जान्या राज प्रथम, मो ओवाईस द्वितीय, पुष्कर तिवारी तृतीय, कक्षा चार ए में निर्भय कुमार प्रथम, अंकिता कुमारी द्वितीय, अरनव प्रकाश तृतीय, बी में रोहन सिंह प्रथम, आर्या नन्दनी द्वितीय, अनमोल कुमार गंझू तृतीय, कक्षा तीन ए में शुभ्राज्येति मुखर्जी प्रथम, शिवशंकर उरांव द्वितीय, स्वीटी कुमारी तृतीय, बी में छाया सिंह प्रथम, आदित्य गोस्वामी द्वितीय, अन्नया सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र हुए पुरस्कृत

कक्षा में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते शिक्षक प्रभाकर शर्मा।
खबरें और भी हैं...