पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रिटेन. मैकेफी एंटीवायरस बनाने वाला जॉन मैकेफी फरार हो गया है। मैकेफी का आरोप है कि पुलिस और अमेरिकी सरकार उसकी जान के पीछे पड़ी है इसलिए उसे भागना पड़ा। दरअसल एंटीवायरस किंग जॉन मैकेफी अब अर्श से फर्श तक पहुंच गया है। एक दौर ऐसा था जब जॉन की नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर (करीब 700 करोड़ रु) थी। लेकिन अय्याशी, नशे की लत और 2008 के बाद से लगातार गलत इन्वेस्टमेंट ने उसे बर्बाद कर दिया। आज 72 साल के जॉन पर रेप और हत्या जैसे संगीन आरोप हैं। 15 साल की उम्र में हो गई थी पिता की मौत...
- जॉन मैकेफी का जन्म 1945 में अमेरिका के एक आर्मी बेस कैंप में हुआ था। जब जॉन 15 साल का था तो उसके अल्कोहॉलिक पिता ने आत्महत्या कर ली थी । रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन इसके बाद से ही ड्रग्स लेने लग गया था।
ऑफिस में ड्रग्स
जॉन को नशे की लत ने इस कदर पकड़ा कि वो 1980 में जिस सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था वहां भी ड्रग्स लेता था। 1983 आते-आते जॉन को कोकिन की भी आदत पड़ गई। जॉन पर ऑफिस के कलीग्स को भी ड्रग्स देने का आरोप लगा।
यही वक्त था जब पहला कंप्यूटर वायरस सामने आया था और जॉन ने उसे खुद क्रैक करने का चैलेंज लिया था।
ऐसे बना बिजनेस टायकून
- 1987 तक जॉन मैकेफी दुनिया का मशहूर एंटीवायरस एक्सपर्ट बन गया। इसके बाद उसने खुद की एक कंपनी शुरू कर दी, जिसका नाम था मैकेफी एसोसिऐट्स। मैकेफी एंटीवायरस ने एंटीवायर के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी थी। जॉन की कंपनी की पॉलिसी थी कि अपना प्रोडक्ट फ्री में कस्टमर को दो और उससे सिर्फ कस्टमर केयर का चार्ज करो। ये एक इंस्टेंट हिट थी। 1994 में मैकेफी ने अपनी खोज इंटेल को 60 मिलियन डॉलर (उस वक्त करीब 300 करोड़) में बेच दी।
फिर शुरू हुई प्लेब्वॉय लाइफ स्टाइल
- इंटेल से मिले अरबों रुपए से मैकेफी ने अय्याशी करना शुरू कर दिया। उसने हवाई, एरीजोना, कोलाराडो, न्यू मैक्सिको जैसी जगहों पर आलीशान बंगले खरीदे। महिला फॉलोअर्स की बढ़ती लिस्ट के बाद उसने अपनी अय्याशी पूरी करने के लिए एक सेक्स क्लब भी खोला। हद तो तब हो गई जब उसनेएक बार बिना लाइसेंस के मिनी एयरक्राफ्ट में उड़ान भरी जिसमें उसके भतीजे की मौत हो गई थी।
ड्रग्स के लिए सनक
- गैरकानूनी रूप से मिनी एयरक्राफ्ट उड़ाने के मामले में जॉन पर कई केस दर्ज हुए। 2008 में वो नॉर्थ आईलैंड पहुंच गया। यहां उसने एक एंटीबायोटिक कंपनी शुरू की। वो 63 साल का हो चुका था। गिजमोडो की रिपोर्ट के मुताबिक यहां उसपर ड्रग्स के लिए अजीब सी सनक सवार हो गई थी, वो लोगों को ड्रग्स के फायदे गिनाता। वो लोगों को कई ड्रग्स को मिलाकर लेने की सलाह देता था। कहता कि इससे उनकी सेक्शुअल लाइफ अच्छी होगी। जॉन के ऑनलाइन पोस्ट को देखकर लोकल पुलिस ने उसकी एंटीबायोटिक कंपनी पर छापा मार दिया। यहां मैकेफी को अरेस्ट कर लिया गया। पर बाद में सबूतों के अभाव में उसे छोड़ दिया गया और वापस अपने घर अमेरिका भेज दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.