पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदरभंगा. दरभंगा से जालंधर अंत्योदय एक्सप्रेस स्पेशल का शुभारंभ मंगलवार को दिल्ली रेल भवन से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रिमोट से एवं सांसद कीर्ति झा आजाद ने दरभंगा स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर किया। यह ट्रेन 19 मई से हर शनिवार को दरभंगा से जालंधर के लिए एवं 20 मई से हर रविवार जालंधर से दरभंगा के लिए चलेगी।
उत्तर बिहार एवं नेपाल के लोगों के लिए रेलवे की ओर से तोहफा
ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अंत्योदय एक्सप्रेस उत्तर बिहार एवं नेपाल के लोगों के लिए रेलवे की ओर से तोहफा है। इस ट्रेन से यहां के लोग पंजाब के विभिन्न शहरों के लिए सफर कर सकते हैं। अंत्योदय कम खर्च में अत्याधुनिक सुविधा से लैस है। इसका फायदा गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में जयनगर से जनकपुर रेल लाइन के कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही जनकपुर तक भारतीय रेल दौड़ेगी। इस दिशा में कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है। वहीं सीतामढ़ी से काठमांडू तक रेल लाइन बिछाने के सर्वे का काम अंतिम चरण में है।
सांसद ने रेल अधिकारियों की लगाई क्लास
सांसद कीर्ति झा आजाद ने रेल अधिकारियों की जम कर क्लास लगाई। दरअसल कार्यक्रम में एजीएम अनूप कुमार लेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब रेलवे के कार्यक्रम में रेल अधिकारी ही लेट पहुंचते हैं तो इससे समझा जा सकता है कि जब अधिकारी ही लेट चल रहें हैं तो ट्रेनें कैसे समय से चलेंगी। दो तीन दिनों से ट्रेनों का परिचालन जंक्शन से सही समय पर किया जा रहा है ताकि अंत्योदय ट्रेन को आज सही समय पर रवाना करना था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.