पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. अनुपम खेर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की तैयारियों में बिजी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे हूबहू एक्स पीएम मनमोहन सिंह की तरह चलते हुए नजर आ रहे हैं। ये फिल्म का सीन है जिसमें वे वर्कप्लेस से गार्ड्स के साथ निकलते हुए उनकी ही तरह बिना ज्यादा हैंड मूमेंट के चलते नजर आ रहे हैं। वैसे इससे पहले उनके फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं जिसमें वाकई उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। उन लुक में हूबहू वे एक्स प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह की तरह दिख रहे हैं। किताब पर बेस्ड है फिल्म...
- ये फिल्म एक्स पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया एडवाइजर संजय बारु की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर बन रही है।
- इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आया है। इसमें अनुपम का साइड फेस लिया गया है नहीं उनकी पगड़ी में एक महिला की इमेज है। इस फोटो को देखकर अंदाज लगाया जा रहा है कि ये महिला सोनिया गांधी है।
- विजय रत्नाकर गुट्टे की इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना भी अहम रोल में दिखेंगे।
- बता दें, फिल्म क्रिएटिव प्रोड्यूसर हंसल मेहता हैं। वहीं इसकी शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है ये 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें फिल्म का पहला पोस्टर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.