पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविवादित शो एआईबी रोस्ट से संबंधित सवाल पूछने पर फ़िल्मकार अनुराग कश्यप ज़ोर से भड़क गए.
अपने होम प्रोड्क्शन की फ़िल्म \'हंटर\' के फ़र्स्ट लुक लॉन्च के मौक़े पर अनुराग कश्यप से जैसे ही एक पत्रकार ने शो के बारे में सवाल किया, तो वह भड़ककर बोले, \"मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी. ये कोई प्लेटफ़ॉर्म नहीं है एआईबी के बारे में बात करने का.\"
जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि चूंकि वह मीडिया के सामने बहुत कम आते हैं, तो यहां अपनी राय क्यों नहीं रख रहे हैं.
इस पर फिर अनुराग ने कहा, \"मैं आपसे कह चुका हूं न कि इस बारे में बात न करें.\"
आलोचनाफिर अनुराग ने मीडिया के काम करने के तरीक़े पर भी सवाल उठाया और स्टेज से नीचे उतर गए.
एआईबी रोस्ट के इस शो पर करण जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने कथित तौर पर भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया था.
शो में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अनुराग कश्यप भी बतौर दर्शक मौजूद रहे और ज़ोर-ज़ोर से ठहाके लगाते दिखे.
तमाम आलोचनाओं के बाद शो को यू ट्यूब से हटा लिया गया था.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.