पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी के बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा पहली इस सीजन का आईपीएल मैच देखने पहुंचीं। वे बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब का मैच देखने पहुंचीं। इससे पहले आरसीबी का पहला मैच 8 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर हुआ था। ये मैच देखने अनुष्का नहीं पहुंच सकी थीं। आरसीबी अपना पहला मैच हार गई थी। हालांकि, दूसरे मैच में अनुष्का विराट के लिए लकी चार्म साबित हुई हैं। इस सीजन आईपीएल की पहली जीत...
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के आठवें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया। 156 रनों का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में मैच जीत लिया। एबी डिविलियर्स 57, क्विंटन डिकॉक 45, मंदीप सिंह 22 और विराट कोहली 21 रन बनाकर आउट हुए। डिविलियर्स ने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए। पंजाब के कप्तान रविंचद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इससे पहले पंजाब की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इससे पहले बेंगलुरु अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी।
उमेश यादव ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए
- पंजाब की पारी के चौथे ओवर में उमेश यादव ने पहली गेंद पर मयंक, दूसरी गेंद पर फिंच और आखिरी गेंद पर युवराज सिंह को आउट किया। उमेश ने तीन, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजरोलिया और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को एक विकेट मिला।
आगे की स्लाइड्स में देखें, मैच देखने आईं अनुष्का के कुछ और फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.