पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 8वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में RCB के कप्तान विराट कोहली को चीयर करने के लिए उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम पहुंची थीं। शादी के बाद ये पहला IPL मैच रहा, जिसमें अनुष्का दिखाई दीं। मैच के दौरान एक मोमेंट ऐसा भी आया जब अनुष्का हैरान रह गईं और उनका मुंह खुला का खुला रह गया। ऐसे हुआ पूरा मोमेंट...
- मैच के दौरान ये मोमेंट किंग्स इलेवन पंजाब की इनिंग के दौरान 17.5 ओवर में हुआ। जब क्रिस वोक्स की बॉल पर एंड्रू टाई ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में काफी ऊंचा शॉट खेला।
- टाई ने जब ये शॉट खेला उस वक्त विराट लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे। टाई के शॉट मारते ही वे अपनी लेफ्ट ओर दौड़ने लगे और तेजी से दौड़कर बेहद आसानी के साथ कैच को लपक लिया।
- विराट की इस बेहतरीन फील्डिंग की वजह से एंड्रू टाई सिर्फ 7 रन पर आउट हो गए। इस दौरान विराट की फुर्ती देखने लायक थी। इसी कैच को देखकर अनुष्का हैरान रह गईं और उनका मुंह खुला का खुला रह गया। पहले तो वे हैरान हो गईं और फिर उन्होंने ताली बजाते हुए अपने हसबैंड को चीयर किया।
मैच समरीः
किंग्स इलेवन पंजाब- 155 ऑलआउट (19.2 ओवर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 159/6 (19.3 ओवर)
आगे की स्लाइड्स में फोटोज में देखें, कैसे हुआ ये पूरा मोमेंट...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.