पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jawaharlal Nehru Technological University, JNTU, AP Engineering Agricultural And Medical Common Entrance Test, EAMCET, Andhra Pradesh State Council Of Higher Education, AP SCHE

AP EAMCET 2018 के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऑफिशियल वेबसाइट से किए जा सकते हैं डाउनलोड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हैदराबाद. आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी EAMCET के लिए एडमिट कार्ड या प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इन्हें जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी यानी JNTU जारी कर रहा है। वास्तव में ये परीक्षा आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (AP SCHE) के बैनर तले होती है। हालांकि इसे JNTU ही कंडक्ट करता है।

 

 

कहां से करें डाउनलोड?
- इसके लिए आपको इस एग्जाम के लिए बनाई गई स्पेशल वेबसाइट (sche.ap.gov.in/eamcet) पर जाना होगा। 
- जिन छात्रों ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वो इस वेबसाइट पर जाकर और बिल्कुल साधारण प्रोसीजर फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार बोर्ड ने एडमिट कार्ड की व्यवस्था बदली है। 
- पहले ये एडमिट कार्ड कैंडिडेट्स के ईमेल पर या पोस्ट के जरिए भी भेजे जाते थे। लेकिन, इस बार आप सिर्फ इन्हें डाउनलोड ही कर पाएंगे। एडमिट कार्ड पर ही एग्जाम की तारीख, वक्त, सेंटर और बाकी जरूरी जानकारी भी रहेगी। 

 

कब होंगे एग्जाम?
- AP EAMCET (इंजीनियरिंग) 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को होंगे। इसके अलावा AP EAMCET (एग्रीकल्चर) की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को होगी।  
- ये एंट्रेंस टेस्ट दो सेशंस में होगी। कुल वक्त तीन घंटे यानी 180 मिलेगा। पहला सेशन सुबह 10 से 1 और दूसरा दोपहर 2.30 से 5.30 तक होगा। 

 

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले sche.ap.gov.in/eamcet पर जाएं। 
- इसके बाद हॉल टिकट ऑप्शन पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें। एडमिट कार्ड सामने होगा। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें। भविष्य में किसी परेशानी से बचने के लिए चाहें तो इसका एक प्रिंट भी निकाल लें। 
- परीक्षा के नतीजे 5 मई को घोषित किए जाएंगे।  

खबरें और भी हैं...