आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित- गुरुवार को घोषित हुए थे सेकंड ईयर के नतीजे
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश में इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इन्हें bieap.gov.in और rtgs.ap.gov.in. पर देखा जा सकता है। बता दें कि सेकंड ईयर का रिजल्ट गुरुवार को घोषित किया गया था। नतीजे जानने के लिए आप बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में राज्य के कुल 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस बार नतीजे कुछ देरी से घोषित किए गए हैं। आमतौर पर ये अप्रैल महीने के शुरू में ही सामने आ जाते थे। राज्य के एचआरडी मिनिस्टर गंता श्रीनिवास राव ने कहा- हम इंटर फर्स्ट ईयर के लिए ग्रेडिंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं करेंगे। 91 से 100 मार्क्स तक हासिल करने वाले छात्रों को पहले की तरह ए ग्रेड दिया जाएगा। 81-90 के बीच ए-2, 71-80 के बीच बी-1 ग्रेड दिया जाएगा।