पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेलंगाना विधेयक आंध्र विधानसभा में नामंज़ूर

तेलंगाना विधेयक आंध्र विधानसभा में नामंज़ूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के निर्माण को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं. फ़ाइल तस्वीर

आंध्र प्रदेश से पृथक तेलंगाना बनाने के लिए लाया गया आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल 2013 विधानसभा में गिर गया है. भारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्रवाई को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

इससे पहले विधायकों ने भारी हंगामा किया. आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण के लिए लाए जा रहे इस विधेयक को लेकर विधानसभा में पिछले चार दिन से हंगामा हो रहा है.

विधानसभा में तेलंगाना के समर्थन और विरोध में नारेबाज़ी होती रही.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी ने विधेयक को रद्द करने के लिए नियम 77 के तहत नोटिस दिया था. तेलंगाना समर्थक विधायकों ने इसका भारी विरोध किया था.

वहीं सीमांध्र के विधायकों ने विधेयक को रद्द किए जाने पर मतदान की अपील की थी.

इससे पहले केंद्र में अपनी ही पार्टी की सरकार को चुनौती देते हुए किरण कुमार रेड्डी ने कहा, \"सरकार मौजूदा विधेयक को संसद में रखे और यदि यह पास हो जाता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.\"

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें. आप बीबीसी हिंदी को फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)