पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। भीम ऐप को लॉन्च हुए 1 साल हो गए हैं। सरकार चाहती है कि इसका यूज ज्यादा से ज्यादा लोग करें। इसलिए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए सरकार इस पर कैशबैक का ऑफर दे रही है। भीम ऐप के जरिए पहला ट्रांजैक्शन करने पर आप 51 रु. का कैशबैक ले सकते हैं। इसमें राशि की कोई सीमा तय नहीं।
यानी आप सिर्फ 1 रुपए का ट्रांजैक्शन भी यदि करते हैं तो आपको 51 रुपए कैशबैक के तौर पर मिलेंगे। ऐसा सिर्फ पहली बार में ही होगा। यानी इस हिसाब से आपको 50 गुना ज्यादा रकम मिलेगी। ग्राहक एक महीने में 750 रु. तक का कैशबैक ले सकते हैं। व्यापारियों को 1 हजार रुपए तक का कैशबैक एक महीने में दिया जाएगा। भीम ऐप अंग्रेजी के साथ ही हिंदी को भी सर्पोट करता है। यह और भी कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। ऐसे में आप भीम ऐप डाउनलोड करके अपने काम जल्दी निपटा सकते हैं और कैशबैक का फायदा भी उठा सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.