पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफाजिल्का(पंजाब). सेशन कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के एमएलए और नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा की विदेश जाने की इजाजत देने संबंधी याचिका खारिज कर दी है। ड्रग्स तस्करी केस में उनका नाम आने के बाद कोर्ट ने खैहरा के विदेश जाने पर रोक लगाते हुए उनसे पासपोर्ट जमा कराने के आदेश दिए थे।
विदेश जाने पर रोक लगी थी
- फाजिल्का के एडिशन सेशन जज संदीप कुमार जोसन की अदालत ने 31 अक्टूबर को एक मामले में 9 लोगों को सजा सुनाई थी। पहले खैहरा का नाम इसमें जोड़ा गया था, लेकिन उनके खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं हुआ था। बाद में अदालत ने खैहरा को तलब करने के आदेश दिए थे। इसी मामले में खैहरा के विदेश जाने पर रोक लगी थी।
- 5 मार्च 2015 में खैहरा के करीबी व भुलत्थ मार्केट कमेटी के चेयरमैन रहे गुरदेव सिंह समेत 10 लोगों को पुलिस ने पाकिस्तान से हेरोइन व सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
- आरोप थे कि गुरदेव सिंह फाजिल्का के रास्ते पाक से हेरोइन मंगवाता था। गिरोह के जरिए ये इंग्लैंड में मेजर सिंह नाम के आरोपी को भेजी जाती थी। मेजर सिंह के पाकिस्तान में तस्कर इम्तियाज अली से संबंध थे। उस समय इस मामले में खैहरा का नाम भी सामने आया था। हालांकि, उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.